Home Uttar Pradesh News Meerut जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में मचा हडकंप

जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में मचा हडकंप

0
जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में मचा हडकंप

जनवाणी संवाददाता |

खरखौंदा: आज शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव उलधन के जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। इस सूचना को आस पास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद लोगों में हडकंप मच गया। साथ पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया। जिसके बाद पहचान न होने पर शव का पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया।

शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच

मिली जानकारी के अनुसार, उलधन निवासी हरनान पुत्र मन्नान व शाकर पुत्र हबीब के खेत की मेढ पर करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया।

पहचान न होने पर शव का पंचनामा भर शव मोर्चरी भेज दिया। संभवतः मृतक की हत्या कर शव जंगल में फैंका गया तथा पहचान मिटाने के लिए चेहरे को क्षत विक्षत किया गया है।