Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

UP News: अमौसी एयरपोर्ट पर लीक हुआ रेडियो एक्टिव एलिमेंट,लोगों में मची अफरा तफरी,तीन कर्मियों को किया आइसोलेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, एयरपोर्ट पर सुबह रेडियो एक्टिव एलिमेंट के लीक हो गया। जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। बता दें कि यह एलिमेंट कैंसर रोधी दवाओं में था, जिसका कंटेनर लीक कर रहा था। वहीं, जांच में लगे तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल वाली साइड में कंटेनर की स्कैनिंग हो रही थी। इसी बीच मशीन ने बीप किया। जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई है।

कंटेनर में थीं कैंसर रोधी धवाएं

उधर, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कंटेनर को खोला जिसमें कैंसर रोधी दवाएं थीं। इन दवाओं में रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। कंटेनर लीक कर रहा था जिससे निकलने वाली गैस से कर्मियों के बेहोश होने की बात सामने आई।

बारहाल, एयरपोर्ट प्रशासन ने कर्मचरियों के बेहोश होने की बात से झनकार किया है। तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है साथ ही लीक हो रहे कंटेनर को सुरक्षित अलग रखा गया है। मामले की जांच की ज रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img