- उपाध्याय समाज में फैली कुरीतियों दूर करने का आह्वान
- जोगी-योगी, नाथ और उपाध्याय चेतना परिचय सम्मेलन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को नगर के दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जोगी-योगी, नाथ और उपाध्याय चेतना परिचय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जोगी-योगी, नाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को एकजुट करना होगा। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य करना होगा, तभी संगठन मजबूत बनेगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में भी समाज की हिस्सेदारी बनानी होगी लेकिन यह तभी संभव होगा जब हम सभी संगठित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में होनहारों की कोई कमी नहीं है। समाज के युवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीति में भी भागीदारी करनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशन उपाध्याय व संचालन ओमबीर उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर रामनिवास राठी, जगमाल, केपी उपाध्याय, एमपी उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, वेदपाल उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय, चमनलाल उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सतपाल उपाध्याय, केपी भट्टी, हरेन्द्र उपाध्याय, दुष्यंत उपाध्याय, धनप्रकाश उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, संजय उपाध्याय, कृष्णपाल, कंवरपाल उपाध्याय, उदयवीर लिलौन, डा़ लाखन, रमेश बीनडा, आदि उपस्थित रहे।