Home Uttar Pradesh News UPSTF ने अंतरराज्यीय गौ तस्करों को दबोचा, सरगना पर था 25 हज़ार का इनाम

UPSTF ने अंतरराज्यीय गौ तस्करों को दबोचा, सरगना पर था 25 हज़ार का इनाम

0
UPSTF ने अंतरराज्यीय गौ तस्करों को दबोचा, सरगना पर था 25 हज़ार का इनाम

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने गुरुवार को अन्तर्राज्यीय स्तर पर गौ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के छह सदस्यों को मड़ियांव थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस गिरोह के सरगना नंदकिशोर बरुवार के ऊपर 25 हज़ार रुपये का गोरखपुर से इनाम भी घोषित है। एसटीएफ ने आरोपियों को उस वक्त दबोचा है। जब यह लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए 30 मवेशियों को ले जा रहे थे।

पश्चिमी यूपी से बिहार में होती थी तस्करी

दरअसल एसटीएफ को यह जानकारी मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लखनऊ गोरखपुर के रास्ते होते हुए बिहार तक गोवंश पशुओं की व्यापक मात्रा में तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर एसटीएफ की टीम अधिसूचना संकलित कर रही थी। तभी जानकारी हुई, कि एक गिरोह गोवंशी पशुओं से लदी हुई ट्रक लखनऊ होते हुए बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जाने लगी।

पुलिस टीम देख भागने लगा ट्रक चालक

उसी दौरान एसटीएफ ने ट्रक और स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। तो ट्रक चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की नियत से बैरियर तोड़कर भागने लगा। तभी एसटीएफ ने सरगना नंद किशोर, योगेंद्र सिंह, अब्दुल्ला, पंकज बरूवार, एजाज हुसैन, मोहम्मद आमीन को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 30 गोवंश पशु, दो मोबाइल, 4 हज़ार रुपये, एक कंटेनर ट्रक और एक स्कॉर्पियो बरामद की है।