Home Uttar Pradesh News Shamli एनसीसी कैडेट्स ने निकाली वैक्सीनेशन जागरुकता रैली

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली वैक्सीनेशन जागरुकता रैली

0
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली वैक्सीनेशन जागरुकता रैली
  • नागरिकों से कोरोना से बचाव को टीका लगवाने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

शामली: श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण को बढ़ावा देने के जागरुकता रैली निकाल कर नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया।

एनसीसी यूपी 85 बटालियन के अधिकारियों के निर्देशानुसार श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना अत्यन्त खतरनाक है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए देश में दो प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध है।

सरकार के प्रचार प्रसार के बावजूद नागरिक वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक नहीं है और टीकाकरण कराने मे ज्यादा रूचि नहीं ले रहें हैं। एनसीसी कैडेट्स ने नागरिकों को वैक्सीनेशन को जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने आह्वान किया कि अपने आस पास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। रैली मे एनसीसी इन्चार्ज अश्वनी कुमार, अनिल कुमार कश्यप, लक्ष्मी गर्ग, ज्योति तायल, फूल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अक्षय जिन्दल, रामनाथ, शिव कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, सचिन संगल, छवि शर्मा, सुमन शर्मा, नीतू अग्रवाल, अंजली जैन, नीतू, साक्षी, सोनिया सिंघल, अमित कुमार, मोहित मित्तल आदि उपस्थित रहे।