Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अशफाक उल्ला खां का मनाया ग्रामीणों ने जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: हिम्मतपुर सूजती गांव में पंकज राठी के आवास पर महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां के जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर आर्यवीर दल के प्रदेश मंत्री डॉ रवि शास्त्री ने कहा देश की आजादी के लिए हंसते हंसते प्राण निछावर करने वाले अमर अशफाक उल्ला खां हम सभी के लिए वर्तमान परिपेक्ष में प्रेरणा के स्रोत हैं।

एक कट्टर आर्य समाज केसक्रिय सदस्य पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल और दूसरा कट्टर मुसलमान अशफाक उल्ला खां थे। दोनों की भावना, विचार, राष्ट्र शक्ति, मातृ शक्ति एक, उद्देष्य एक, दोनों की मित्रता अटूट थीं।

दोनों एक दूसरे के लिए मर मिटने को तैयार रहे। दोनों का निवास स्थान एक आर्य समाज मंदिर रहा है। कट्टर मजहबीयों के लिए आज भी यह सपूत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

आज मां भारती के वीर सपूत अशफाक उल्ला खां का जन्म 22 अक्तूबर 1900 को शाहजहांपुर में हूआ था।  इस अवसर पर विजय सिंह राठी, यशवीर राणा, विदुषी सविता आर्या, सागर आर्य, मुकेश आर्य, योगाचार्य अमरपाल आर्य, कुलदीप पंवार, पंकज कुमार, विनोद राठी, मास्टर सहेंद्र, प्रवीण राणा, हरपाल, अनिल, महिपाल, बृजपाल, कृतपाल, सनुज, रामहेर आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img