Home Sports News IPL 2025: Virat Kohli की फिफ्टी और जितेश-मयंक की शतकीय साझेदारी से RCB की धमाकेदार जीत, क्वालिफायर-1 में पंजाब से भिड़ेगी

IPL 2025: Virat Kohli की फिफ्टी और जितेश-मयंक की शतकीय साझेदारी से RCB की धमाकेदार जीत, क्वालिफायर-1 में पंजाब से भिड़ेगी

0
IPL 2025: Virat Kohli की फिफ्टी और जितेश-मयंक की शतकीय साझेदारी से RCB की धमाकेदार जीत, क्वालिफायर-1 में पंजाब से भिड़ेगी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी और जितेश शर्मा-मयंक अग्रवाल की दमदार शतकीय साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 में जगह बना ली है। अब RCB का मुकाबला 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा।

आखिरी लीग मुकाबले में RCB की बड़ी जीत

मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारी की मदद से 227/3 रन बनाए। जवाब में RCB ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कोहली की क्लास, जितेश-मयंक का कमाल

विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में बड़ी पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया और टीम को ठोस शुरुआत दी। इसके बाद जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने शतकीय साझेदारी कर RCB की जीत को सुनिश्चित किया। इस साझेदारी ने लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में संघर्ष

लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने दो विकेट चटकाए, जबकि आकाश सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे RCB की तूफानी बल्लेबाजी को रोक नहीं पाए।

अंक तालिका में शीर्ष-दो में RCB

RCB ने इस जीत के साथ 19 अंकों और 0.301 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। 2016 के बाद पहली बार RCB ने लीग चरण का समापन शीर्ष-दो में रहकर किया है। वहीं, लखनऊ की टीम 14 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही।