Home Uttar Pradesh News Bijnor बीआईटी में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बीआईटी में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0
बीआईटी में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
  • जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: बिजनौर मेरठ हाईवे स्थित भगवंत ग्रुप आफ कॉलेजस में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवंत गु्रप के चेयरमेन डा़ अनिल सिंह ने भगवान विश्व कर्मा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीआईटी संस्थान में विश्व कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भगवंत हॉस्पीटल में एक्स रेमशीन का उद्घाटन भी किया गया। भगवंत हॉस्पीटल की हेड डा़ शुभाांगी सिंह ने बताया कि आसपास क्षेत्र के लोग इस एक्सरे मशीन का भगवंत हॉस्पीटल में आकर लाभ उठा सकते हैं।