- नीरज मित्तल और अन्य भाजपा नेताओं ने अन्नू रानी को चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
कंकरखेड़ा: एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश पहुंची अन्नू रानी का कंकरखेड़ा स्थित पायल फर्नीचर हाउस पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनकर और पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।
भाजपा नेता पार्षद राजेश खन्ना, पंकज चौधरी, गणेश अग्रवाल, पंडित संजय त्रिपाठी, ठाकुर ओपी सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने फूल मालाएं पहनकर खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान अन्नू रानी ने कहा क्योंकि नजर ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने की है। वह उसी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। सभी स्वागत करने वालों का खिलाड़ी अन्नू रानी ने आभार व्यक्त किया।

