Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

रानी बाजार में दो महीने से जलापूर्ति ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार

जनवाणी संवाददाता |

रोहनिया: राजातालाब स्थित रानी बाजार में जल निगम की पाइप लीक होने से सैकड़ो परिवार का लगभग दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गयी है और लोगों में पानी पीने के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल ने बताया कि जिसकी शिकायत हमने राजातालाब तहसील दिवस में संपूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी गिरीश कुमार द्विवेदी को किया। उप जिलाधिकारी के आदेश पर जल निगम विभाग के कर्मचारियों द्वारा जल निगम की पाइप की मरम्मत करने के लिए राजातालाब से जख्खिनी जाने वाली रोड के किनारे रानी बाजार में विगत लगभग 20 दिनों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिए हैं।

जल निगम विभाग के इस लापरवाही से राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है और बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है तथा सैकड़ों घरों में जलापूर्ति भी ठप है। जिससे स्थानीय लोगों को इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img