Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हम विकास की ओर काम कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव जातीय जनगणना की बात कर रहे: ब्रजेश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जितने भी गुंडे-बदमाश हैं सब इन्हीं के संरक्षण में थे, यूपी की जनता ने अब सभी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम विकास की ओर काम कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रभु राम की कृपा है, लोग कोट पर जनेऊ पहने हुए हैं, यहां रामचरितमानस का विरोध कर रहे थे और कोलकाता में काली माता मंदिर दर्शन करने गए। 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता है।

वहीं माफिया डॉन अतीक अहमद से जुड़े एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी गुंडे, माफिया या मवाली की नहीं चलेगी चाहे वह किसी भी धर्म का हो। बुलडोजर को लेकर कहा कि गैंगस्टर अधिनियम के मुताबिक गैंगस्टर की संपत्ति अवैध है या उसने अवैध जमीन पर बनाई है तो सरकार के पास उसे ध्वस्त करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि बदमाशों में खौफ है, माफियाओं में डर है। आप जनता में किसी से भी पूछिए कि यूपी सरकार की कार्रवाई सही है गलत वो आपको बता देगा। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। हमने एंटी रोमियो स्कवाड बनाया।

इसमें 25 हज़ार केस दर्ज किए गए और लोगों को जेल में डाला गया। रेप के कई केस में 6 महीने के अंदर सजा दिलाने का काम किया। महिलाओं और बच्चों के मामले में सजा दिलाने में यूपी पूरे देश में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि आज देश पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है इस बात पर हमें गर्व होना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img