Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

गोकशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग और जमकर पथराव

  • आरोपियों को जबरन छुड़ा ले गए परिवार के लोग
  • पुलिस पर लाठी-डंडे से किया हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/दौराला: रुहासा गांव में सोमवार को गोकशी के एक आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आ रही पुलिस पर आरोपियों के परिजनों ने हमला बोल दिया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की घेराबंदी कर उन पर लाठी-डंडे से हमला भी किया। जिसमें एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया है।

11 18

रुहासा गांव निवासी मुजम्मिर गोकशी के मामले में वांछित चला आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सकौती इंचार्ज सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आ रही थी। इसी बीच आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पथराव कर दिया।

13 15

पथराव होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इसी बीच आरोपी के परिजनों ने मुजम्मिर को छुड़ा लिया और भगा दिया। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही गांव में भी दहशत का माहौल फैल गया।

लोग अपने घरों में कैद हो गए। आरोपियों ने पुलिस की जीप में भी जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट व पथराव में दारोगा सुखवीर सिंह समेत हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, जीप चालक आदेश, सुधीर, आकाश राणा घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

09 19

थाने पहुंचने के बाद घायल पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद भी कई घंटे तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिस कारण थाना पुलिस गांव में जाने की दोबारा हिम्मत नहीं जुटा सकी। यदि वक्त रहते अधिकारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचते तो शायद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता था। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से भेज दिया गया। इंस्पेक्टर दौराला किरणपाल सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

12 17

आखिर किसके इशारे पर होती है रुहासा गांव में गोकशी

गोकशी को लेकर रुहासा गांव में पहले भी सुर्खियों में रहा है। आखिर इस गांव में गोकशी किसके इशारे पर चलती है। यह प्रश्न लगातार पुलिस के गले की फांस बना हुआ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी गोकशी गांव में हो रही है। यह पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान है। अगर पुलिस सख्ती के साथ इस गांव में गोकशी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर देती तो शायद आज पुलिस पर हमला न होता।

पहले भी इस गांव में पुलिस पर हमला हो चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ कार्रवाई के नाम पर इतिश्री कर दी जाती है। अगर इस बार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही हुई तो गोकशों के हौसले बुलंद हो जाएंगे।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिशे दे रही है। जिन लोेगों पुलिस के साथ मारपीट की और फायरिंग की है। उन्हे चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।                                    -संजीव दीक्षित क्षेत्राधिकारी दौराला

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img