जनवाणी संवाददाता |
बुढ़नपुर: कायाकल्प आपरेशन में 14 बिंदुओं पर काम किया जाना होता है जैसे विद्युतीकरण, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक और बालिकाओं के लिए मॉडल शौचालय, शौचालय में जलापूर्ति, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, कमरों में टाइल्स, श्याम पट, रसोई घर, विद्यालयों की रंगाई पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप रेलिंग की व्यवस्था, विद्यालय का विद्युत संयोजन आदि। लेकिन क्या गांव बुढ़नपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प हुआ है, स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। बुढ़नपुर गांव के इस उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरों की दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जो कभी भी गिर सकती है। कहा जा सकता है कि विद्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर ओमपाल 9927550638