जनवाणी संवाददाता |
ककरौली: थाना क्षेत्र के ग्राम टंन्ढेडा में चल रहे मस्जिद के सामने बने कुए के विवाद को लेकर रविवार को हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता ने गांव में पहुंचकर कुए के बारे में जानकारी करते हुए पूरे मामले से अधिकारियों से अवगत कराने की बात कही तथा पुलिस द्वारा गांव के फौजी पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है वहीं उन्होंने कहा कि गांव में कुछ जिहादियों द्वारा भूमिया की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है जिसे अधिकारियों से मिलकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम टंन्ढेडा में दीपक चौधरी के आवास पर हिंदू जागरण मंच के नरेंद्र पवार ,अनमोल कपासिया ,सलेक शर्मा, पूर्व प्रधान पवन, प्रवीण शर्मा ,राकेश शर्मा ,वैभव यादव, बंटी चौधरी आदि कार्यकर्ता पहुंचे तथा ग्राम टंन्ढेडा में मस्जिद के सामने पुराने कुएं के बारे में जानकारी की तो हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष नरेंद्र पवार ने कहा कि कुआं हिंदुओं की संस्कृति परंपरा का प्रतीक है जिसमें हिंदू समाज प्रत्येक त्यौहार पर उसकी पूजा करते हैं कुछ लोगों द्वारा गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है कुंए पर लोहे का जाल रखने का उद्देश्य यह नहीं कि उस पर कोई अन्य चीज रखी जाए केवल यह मामला यह है कि उस पर जाल रखने से कूड़ा करकट वह अन्य गंदगी ना डाली जाए जिससे उसका बचाए हो सके वहीं उन्होंने कहा कि छुट्टी बिताने के लिए दीपावली के त्यौहार पर अपने घर आए एक सेना के जवान पर पुलिस के साथ बदतमीजी व उसके साथ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है वह बिल्कुल गलत है।
इस मामले में जिले के कप्तान से बात की जाएगी तथा फर्जी मुकदमे को खत्म कराया जाएगा दीपक चौधरी ने हिंदू जागरण मंच को जानकारी देते हुए बताया कि गांव में दो स्थानों पर देवी देवताओं के लिए जगह थी लेकिन कुछ लोगों द्वारा उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिस पर हिंदू जागरण मंच ने कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और अवैध कब्जे पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराया जाएगा। अगर अधिकारियों द्वारा कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता तो वह इसके लिए आंदोलन करने के लिए तैयार हैं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचने की सूचना पर मौके पर ककरौली थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लगभग 40 वर्ष पहले कुएं को लेकर हुआ था विवाद
ग्राम टंन्ढेडा में कुएं का विवाद पिछले 40 सालों से चला आ रहा है आपको बता दें कि करीब 40 वर्ष पूर्व कुएं को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें दोनों ही ओर से मुकदमे कायम किए गए थे तथा प्रशासन ने इस कुएं को यथास्थिति रखने के आदेश किए गए थे लेकिन कुछ लोग बिना प्रशासन की परमिशन के ही कुएं पर लोहे का जाल रखना चाहते हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो सकता है।
कुएं के विवाद में पुलिस ने दोनों ही ओर से की 60 लोगों के खिलाफ 107 /16 की कार्रवाई
लगभग एक सप्ताह पहले ग्राम टंन्ढेडा में मस्जिद के सामने एक पुराना कुआं है जिस पर हिंदू समाज के कुछ लोगों द्वारा एक लोहे का जाल बनाकर कुए पर रख दिया था जाल रखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने उसका विरोध किया था जिस पर भारी हंगामा खड़ा हो गया मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा संज्ञान लेते हुए वहां से लोहे के जाल को हटा दिया गया था तथा दोनों ही पक्षों की ओर से करीब तीन दर्जन लोगों के खिलाफ 107/ 16 की कार्रवाई की गई थी जिससे कोई सांप्रदायिक घटना ना हो।