Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कन्नौज में कार टायर फटने से महिला की मौत, दो घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कन्नौज जिले में लखनऊ से फर्रुखाबाद जाते समय एक कार टायर फटने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा सुरक्षा अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

भदोई थाना के ज्ञानपुर गांव निवासी सुशील मौर्य लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रहे थे। साथ में उनकी मां उर्मिला मौर्य (59), मामी मंंजू भी थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना ठठिया बशिष्ठ मंडी के पास कार का टायर फटने से पलट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा ओमप्रकाश ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डाक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। कार को क्रेन की मदद टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img