Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

Women’s ODI World Cup 2025: भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका भी अंतिम चार में

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महिला वनडे विश्व कप 2025 के ग्रुप चरण का रोमांच अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं — ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत। वहीं, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर यहीं समाप्त हो गया है।

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने पक्का किया सेमीफाइनल टिकट

भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लगातार तीन हार के बाद आई यह जीत टीम के लिए राहतभरी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए। इसके जवाब में बारिश के कारण डीएलएस पद्धति लागू हुई और न्यूजीलैंड को 44 ओवरों में 325 रन का लक्ष्य मिला। कीवी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 271 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की और लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

भारत का अब तक का सफर?

पहला मैच: श्रीलंका पर जीत

दूसरा मैच: पाकिस्तान पर जीत

तीसरा, चौथा और पांचवां मैच: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार

छठा मैच: न्यूजीलैंड पर जीत

भारत ने अब तक छह में से तीन मैच जीते हैं और तीन में हार का सामना किया है। टीम के 6 अंक हैं और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.628 है।

भारत को अब ग्रुप चरण के आखिरी मैच में बांग्लादेश से भिड़ना है। यह मुकाबला सेमीफाइनल से पहले टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने का मौका होगा।

अंक तालिका का हाल

अभी यह तय नहीं है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम से होगा।

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल शीर्ष स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका दूसरे, इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है।

इंग्लैंड के 9 अंक, दक्षिण अफ्रीका के 8 अंक और ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक हैं।

भारत भले ही आखिरी मैच जीत ले, लेकिन वह 8 अंक से आगे नहीं जा पाएगी, इसलिए उसका चौथा स्थान तय है।
25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच से तय होगा कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला किस टीम से होगा — जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वही भारत की प्रतिद्वंद्वी बनेगी।

सेमीफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम?

पहला सेमीफाइनल: 29 अक्तूबर — गुवाहाटी, बारसापाड़ा स्टेडियम

दूसरा सेमीफाइनल: 30 अक्तूबर — नवी मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम

फाइनल मुकाबला: 2 नवंबर — आयोजन स्थल अभी तय नहीं

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img