जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: नगर के मौहल्ला विजय नगर के युवकों ने ठेकेदार पर अपनी मजदूरी के पैसे न देने का आरोप लगाया है और इस संबंध में कोतवाली में ठेकेदार के विरूद्ध तहरीर दी है। युवकों ने मजदूरी के पैसे न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मौहल्ला विजय नगर के कई युवक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक दूध फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका कहना है कि एक ठेकेदार ने उन्हें फैक्ट्री में काम पर लगाया था। उनका आरोप कि जब कुछ दिन बाद उन्होंने ठेकेदार से अपनी मजूरी के पैसे मांगे तो वह भड़क गया और पैसे देने इंकार करते हुए उन्हें फैक्ट्री से निकाल दिया।
युवकों ने इस संबंध में कोतवाली में ठेकेदार के विरूद्ध तहरीर दी है और अपने मजदूरी के पैसे दिलाने की मांग की है। उन्होंने मजदूरी के पैसे न मिलने पर आंदोलने की चेतावनी दी है। तहरीर देने वालों में सभाष, रोहित व दीपक आदि शामिल हैं।

