Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

जरीन ने विश्व चैंपियन एकेटरीना को हराकर किया उलटफेर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने इस्तांबुल में चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के महिला 51 किग्रा वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन पाल्टसेवा एकेटरीना को हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जरीन ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन रूसी मुक्केबाज को 5-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। भारतीय मुक्केबाज को अंतिम आठ दौर के मुकाबले में कजाखस्तान की दो बार की विश्व चैंपियन किजाइबे नाजिम के खिलाफ एक और कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

जरीन के अलावा 2013 के एशियाई चैंपियन शिव थापा, सोनिया लाठेर और परवीन ने भी अपने वर्गों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। थापा ने पुरुष 63 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के समागुलोव बाघतीयोव को 3-2 से हराया।

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता लाठेर (57 किग्रा) और परवीन (60 किग्रा) ने अपने-अपने महिला वर्ग के दूसरे दौर के मैचों में स्थानीय प्रबल दावेदारों सुरमेनेली तुगसेनाज और ओजोल एसरा को 5-0 से शिकस्त दी।

लेकिन, दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) और कृष्ण शर्मा (91 किग्रा से अधिक) को शुरूआती दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के छठे दिन छह भारतीय मुक्केबाज अपने अपने वर्ग का क्वार्टर फाइनल खेलेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img