जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर नागरिकों से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में समर्थन की अपील की है।
बजरंग पूनिया ने ट्वीटर पर साथी पहलवानों साक्षी मलिक और विनेश फोगट के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम अपने देश के गौरव के लिए लड़े. आज हम आपके चैंपियंस की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कृपया हमारा साथ दें!’
We fought for the pride of our country. Today we are fighting for the safety and honour of your champions. Please support us! #StandWithWrestlers pic.twitter.com/rlJ2AA3kPt
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) May 5, 2023