Home Uttar Pradesh News Saharanpur जेवर हड़पने की गरज से युवती को यमुना में धकेल दिया था

जेवर हड़पने की गरज से युवती को यमुना में धकेल दिया था

0
जेवर हड़पने की गरज से युवती को यमुना में धकेल दिया था
यमुना नदी से युवती का शव निकालते गोताखोर।

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: आंध्रा से बहला-फुसलाकर सहारनपुर लाई गई युवती का शव यमुना नहर से बरामद हो गया है। इस मामले में कोतवाली थाना मंडी क्षेत्र के खातखेडी निवासी एक युवक औ र उसके दोस्त को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़ा था।

आरोपियों ने युवती के जेवरात हड़प करने के बाद हथनीकुंड बैराज में धक्का देने की बात कबूल की थी। कोतवाली थाना मंडी पुलिस के सहयोग से आंध्रा प्रदेश की पुलिस युवती को तलाश कर रही थी। यमुना नदी में गोताखोर दो दिन से लड़की को ढुंढ रहे थे।

मृतका के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस आरोपियों के पास से पहले ही लाखों रुपये की कीमत के जेवरात बरामद कर चुकी है। अब पुलिस कोर्ट से दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश लेकर जाएगी।