- निकिता के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने और लव जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: लव जेहाद के खिलाफ योगी सेना के पदाधिकारियों ने रविवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा के बल्लभगढ़ में हुई निकिता की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
योगी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री गुलबहार चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तरफ से लव जेहाद जैसी घिनौनी साजिश के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत बहन बेटियों को लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है, जो देश को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि लव जेहाद को लेकर बल्लभगढ़ में निकिता की हत्या कर दी गई।
जिसके हत्यारोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान सतीश तेवतिया, नीरज कसाना, रोहित चौधरी, उदय पंड़ित, शशांक गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।

