जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: रेसिंग को लेकर यूको में चल रहे विवाद का नतीजा यह रहा के साथियों ने ही अपने एक साथी को चाकू से घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना नकुड़ थाना क्षेत्र की है।
सोचा भी न था कि उसकी जिंदगी की यह आखिरी रेस होगी, उस का शौक नहीं जुनून था रेस—l रेस ने ले ली उसकी खुद की जान! मामला जनपद सहारनपुर के थाना नकुड के चाप्पर हेडी गांव का है।
बताया गया है कि रेस लगाने को लेकर दोस्तों में आपस मे ही विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ा कि दोस्तों ने ही अपने दोस्त को चाकू से कई बार वार कर मौत के घाट उतार डाला।

दोस्तों में रेस लगाने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा आकाश और रोशन पर उन्हीं के अन्य साथी लविश और आकाश ने चाकू से कई वार कर दिए जिससे आकाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि रोशन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आकाश(19) को मृत घोषित कर दिया व उसका दूसरा साथी रोशन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी देहात अशोक कुमार मीना ने बताया कि किसी विवाद को लेकर इनमें कहासुनी के बाद लविश और आकाश ने अपने ही दोस्तों पर चाकू से कई वार कर दी जिसमें रोशन और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय आकाश की मृत्यु हो गई। वहीं रोशन का अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

