Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

Baghpat: बालैनी थाने के माल खाने में रखे पटाखों में लगी आग से विस्फोट

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी/ बागपत: बालैनी थाने के एक कमरे में रखे पटाखों में अलसुबाह जोरदार विस्फोट हो गया। इससे कमरे का एक हिस्सा ध्वस्त हो गाय। विस्फोट से थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरातफरी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

बालैनी थाना पुलिस ने कुछ समय पहले पटाकों का अवैध भंडारण पकड़ा था। ये पटाखे थाना के माल गोदाम में रखे थे। बताया गया कि सोमवार की तड़के करीब तीन बजे माल गोदाम में अचानक धमाके होने लगे। इससे थाने के आवासीय भवनों और कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों में धमाके की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। मेरठ बागपत हाईवे से गुजर रहे वाहनों के पहिए थम गए।

पुलिस कर्मियों ने हिम्मत जुटाई और फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए स्वयं आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विस्फोट का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बता दें, पिछले दिनों खेकड़ा थाना के माल गोदाम में रखे पताकों में आग लगने से कमरे की छत और एक दीवार उड़ गई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि बारिश के मौसम में नमी के बावजूद पटाकों में आग कैसे लग रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img