Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आखिर क्यों हुई एक्ट्रेस जया प्रदा को जेल, जानें पूरा मामला?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर और सुन्दरी जया प्रदा अपने जमाने की सुपर डुपर हिट अभिनेत्री रही है। वहीं, बीते दिन उनपर पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जया को छह महीने की जेल हो गयी है। ऐसे में यह सुनकर हर कोई हक्का बक्का रह गया है।

42 9

दरअसल, जया प्रदा को चेन्नई कोर्ट ने कई साल पुराने मामले को लेकर 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, इस एक्ट्रेस के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया है।

जानें क्या है मामला?

44 8

 

मिली जानकारी के अनुसार, जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास चेन्नई में एक मूवी थिएटर था। लेकिन घाटे के कारण कुछ साल पहले उन्होंने सिनेमा हॉल बंद कर दिया। सिनेमाघरों में काम करने वाले स्टाफ सदस्यों ने अपने वेतन से काटी गई ईएसआई राशि नहीं चुकाने के लिए जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर

45 8

 

इसी के साथ जेल की सजा और जुर्माना इसके बाद लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने जया प्रदा, राम कुमार और राजा बाबू के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर किया।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और 6 महीने की जेल व जुर्माने का फैसला सुनाया। अब इस मामले में जया प्रदा उनके इस थिएटर से जुड़े तीन अन्य लोगों को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img