Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: धमकी भरे मेल से हड़कंप, देहरादून कोर्ट परिसर को सुरक्षा कारणों से कराया गया खाली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही एसएसपी सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सभी जजों और अधिवक्ताओं को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया तथा पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी भरा मेल किसी पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस इस एंगल की गहन जांच कर रही है। सूचना फैलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चारों ओर बैरिकेडिंग कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुष्टि की कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है और पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड के कई जिलों में अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल के जिला न्यायालयों को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक की जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

धमकियों के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर इसे असामाजिक तत्वों की शरारत भी माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को धमकी मिली थी, जबकि आज दून जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img