नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। आज सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्यौहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में इस त्यौहार का बड़ा महत्व है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए हर वर्ष सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं।
ऐसे करें पूजा-अर्चना
हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठे और घर की साफ-साफई करें। फिर स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हुए घर को तोरण और मंडप से सजाएं। इसके बाद पूजा स्थल पर चौकी पर मिट्टी में गंगाजल मिलाकर भगवान शिव और माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा बनाएं।




