Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 10 मेलार्थी की मौत, राहत-बचाव कार्य पर पीएम मोदी और सीएम योगी की पैनी नजर

जनवाणी ब्यूरो |

प्रयागराज: आज बुधवार को महाकुंभ में सुबह सुबह भगदड़ से करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ के बीच मची इस भगदड़ में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसा दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले हुआ है।

भगदड़ की घटना और बचाव कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नजरें बना रखी है। पिछले दो घंटे में पीएम मोदी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर चुके हैं। विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पहले अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान रद्द करने का ऐलान किया था। हालांकि, अब अखाड़ा परिषद ने कहा है कि भीड़ छंटने के बाद अखाड़े स्नान के लिए जाएंगे।

लोगों को संगम क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटा दी गई है। हालांकि, अब भी संगम तट पर लोगों का तांता लगा हुआ है। भगदड़ के बाद भी लोग किसी तरह से संगम तट की तरफ जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। साधु-संत लोगों से संगम तट न जाने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब करीब 20 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img