Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दो दिन से 112 नम्बर कॉल कर दे रहा था धमकी, जानिये फिर क्या हुआ ?

मुख्य संवाददाता |

बिजनौर: पिछले दो दिनों से 112 नंबर पर पुलिस को मैं आतंकवादी बोल रहा हूं और हिन्दुस्तान में आतंकवादी घुस गए हैं। हमला होने वाला है। आरोपी को मंडावर पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया।

23 और 24 अक्टूबर 2020 को 112 नंबर पर सूचना दी गई कि हिन्दुस्तान में आतंकवादी घुस गए हैं और वह भी एक आतंकवादी बोल रहा है। हमला होने वाला है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार 25 अक्टूबर को मंडावर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मोबाइल नंबर के आधार पर अभियुक्त मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इनामपुरा निवासी अनीस उर्फ अली पुत्र मोहम्मद साजिद को गांव इनामपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया।

आरोपी पर पहले से भी चंड़ीगढ़ में एक मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही, उपनिरीक्षक पवनवीर सिंह, सचिन कुमार, तेजवीर सिंह, स्वाट टीम से मनोज परमार, संजय कुमार, खालिद, रईस अहमद और अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img