जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें जनपद बिजनौर के लिए राज्य पेयजल मिशन द्वारा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति हेतु फेज-3 हेतु चयनित फर्म विंध्या टेलीलिंक्स लिमिटेड व गाजा इंजीनियरिंग प्रा. लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत 43 नग डीपीआर समिति की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की गई। जिसकी तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति, संस्तुति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई। इन डीपीआर से 118 नग राजस्व ग्राम पेयजल से आच्छादित हो जायेगें।

