Home Uttar Pradesh News Bijnor 130 रोगियों का नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण किया

130 रोगियों का नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण किया

0
130 रोगियों का नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण किया
  • विवेक कॉलेज द्वारा ग्राम द्वारिकापुरी में चिकित्सा शिविर का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बिजनौर के द्वारा ग्राम द्वारिकापुरी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 130 रोगियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाईयां वितरित कीगयी।

विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य/अस्पताल अधीक्षक वैद्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि शिविर में करीब 130 रोगियों ने चिकित्सा लाभ लिया। शिविर में आए रोगी मुख्यत: पेट रोग, घुटनो के दर्द व त्वचा संबधी बीमारियों से ग्रस्त मिले। शिविर में डा. नितिन कुमार, डा. नृपेन्द्र कुमार, डा. केतकी, ओमवीर, अंकित कुमार, आंचल, विनय आदि उपस्थित रहे। इस शिविर को सफल बनाने में गौतम कुमार का विशेष योगदान रहा।