Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

14 साल की उन्नति सीनियर भारतीय बैडमिंटन टीम में शामिल

नई दिल्ली

वार्ता: 14 साल की उन्नति हुड्डा ने राष्ट्रमण्डल और एशियाई खेलों तथा थॉमस और उबेर कप के लिए चुनी गई सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई है।

चयन ट्रायल में 120 खिलाड़ी उतरे जिनमें से 40 खिलाड़ियों ने कोर ग्रुप में जगह बनाई है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने आगामी थॉमस और उबेर कप तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए गुरुवार को भारतीय टीमों की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टीम में लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत, सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमित कुमार तथा महिला टीम में पीवी सिंधु, आकर्षि कश्यप, ट्रेसा जॉली, गायत्री पी और अश्विनी पोनप्पा शामिल हैं। सुमित रेड्डी और पोनप्पा ने मिश्रित युगल में शीर्ष स्थान पर रहने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम में जगह बना ली।

हरियाणा के रोहतक के 14 वर्षीया उन्नति एशियाई खेलों के साथ साथ महिलाओं के उबेर के लिए भी भारतीय टीम में जगह बना ली। एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह बनाने वाली उन्नति सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्नति पहले स्थान पर रही कश्यप और दूसरे स्थान पर रही अश्मिता चालिहा के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।

एशियाई खेलों और उबेर कप के लिए 10 सदस्यीय महिला टीम में सिंधु,कश्यप, चालिहा, उन्नति हुड्डा और तीन युगल जोड़ियां ट्रेसा जॉली-गायत्री, अश्विनी पोनप्पा-एन सिक्की रेड्डी तथा तनीषा क्रिस्टो-श्रुति मिश्रा शामिल हैं। सिंधु, सेन, श्रीकांत और रेंकी रेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ो को उनकी विश्व बैंकिंग में टॉप 15 में रहने के आधार पर सीधे टीमों में जगह दी गई थी। इन फॉर्म शटलर एच एस प्रणय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल के उनके निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण स्वत: ही टीम में चुन लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img