- रोडवेज की 19 बसें दूसरे चरण के चुनाव में गईं
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिजनौर डिपो की 19 बसें रवाना हो गई हैं। बिजनौर से 16 बसों को मुरादाबाद व 3 बसों को बरेली के लिए रवाना किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बिजनौर सहित अन्य जनपदों में चुनाव होने हैं। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए वाहनों की जरूरत होती है। मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक की डिमांड पर बिजनौर से 16 रोडवेज की बसों को मुरादाबाद भेजा गया है।
अरविंद शर्मा स्टेशन इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने बिजनौर से रोडवेज की बसें मंगाई हैं। शुक्रवार को बिजनौर डिपो की 16 बसें मुरादाबाद के लिए रवाना कर दीं हैं।
इसके अलावा 3 बसों को बरेली में होने वाले चुनाव के लिए रवाना कर दिया गया है। अरविंद शर्मा ने बताया कि चुनाव में बसें जाने के बाद अन्य बसों में सभी रूटों पर चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को रोडवेज की ओर से परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

