Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में चाकूबाजी और मारपीट में 2 की मौत, 5 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को होली के त्योहार पर देश की राजधानी दिल्ली में कई वारदात हुई। साथ ही चाकूबाजी और एक शख्स की मौत की भी सूचना मिली है। ये झगड़ा मुंडका इलाके के फ्रेंड्स एनक्लेव में हुआ। यहां सोनू नामक युवक का झगड़ा बगल की गली नंबर-1 में रहने वाले उसके परिचित अभिषेक से हुआ। अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने वालों को भी चाकू मारा।

उसके बाद अभिषेक को काफी बुरी तरह पीटा गया और चाकू मार दिया गया. वारदात में कुल 7 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां सोनू और नवीन की मौत हो गई है, जबकि अभिषेक और एक दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी तीन की हालत स्थिर है और नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामला दर्ज कर पुलिस केस की छानबीन कर रही है. क्राइम और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। ये लोग मुंडका इलाके में एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते थे। हमले के शुरुआती कारण का पता लगाया जा रहा है।

बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना इलाके में हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक इस घटना में 7 घायल हुए थे जिनमें से 2 की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत नाजुक होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया है, जबकि 3 का इलाज वहीं अस्पताल में चल रहा है।

इधर, होली के दिन दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ। यहां भजनपुरा इलाके में एक इमारत अचानक भरभरा कर गिरी गई। घटना के वक्त पास ही मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे हादसे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत धीरे-धीरे सामने की ओर झुकने लगी. फिर कुछ ही मिनट में एक तेज आवाज के साथ गिर गई और मलबे में तब्दील हो गई।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल किसी के हताहत होनी की कोई खबर नहीं आई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img