01– पीएम मोदी के साथ बांग्लादेश की पीएम की द्विपक्षीय बैठक। आईटी, न्यूक्लियर एनर्जी सहित कई अहम समझौतों पर लगी मुहर।
चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आयीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक में आईटी, अंतरिक्ष और न्यूकिलर एनर्जी सहित कई अहम समझौतों सहमति बनीं।

02– दिल्ली की शराब नीति पर 6 राज्यों के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी। सीबीआई के बाद ईडी की एंट्री से बौखलाए केजरीवाल।
दिल्ली की शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज कई स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 30 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली है।

03– यूएन की रिपोर्ट में उइगर मुस्लिमों पर चीन की क्रूरता का हुआ खुलासा। दुनियाभर मुस्लिम देशों और संगठनों की चुप्पी उठे सवाल।
चीन अपने डिटेंशन कैंपों में उइगर मुसलमानों के साथ अत्याचार कर रहा है। उन्हें इलेक्ट्रिक चेयर से बांधा जाता है, ड्रग देता है और भूखा रखता है। पहली बार उइगर मुस्लिमों पर जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। चीन की सरकार की खिलाफ दुनियाभर के मुस्लिम देशों और संगठनों की चुप्पी पर अब सवाल उठने लगे हैं।

04– वाम नेता सीताराम येचुरी के बाद केजरीवाल से मिले नीतीश। बोले- विपक्ष को एकजुट करना ही लक्ष्य।
आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बैठक में मनीष सिसोदिया और जदयू नेता संजय झा भी मौजूद थे।

05– राजीव गांधी के हत्यारों को पकड़ने की कोशिशों पर बनेगी वेब सीरीज। निर्देशक नागेश कुकुनूर को मिली जिम्मेदारी।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे कई छिपे हुए सच ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इस हत्या की साजिश को पहली बार एक वेब सीरीज के जरिये ओटीटी पर लाने का बीड़ा निर्देशक नागेश कुकुनूर ने उठाया है।

06– अब आईपीएल में भी नहीं दिखेगा अब सुरेश रैना का जलवा। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है। अब रैना आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलते हुए भी नहीं दिखेंगे। रैना ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

07– अरनिया में आठ महीने बाद पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन। बीएसएफ ने दिया पाक सेना करारा जवाब।
जम्मू के अरनिया सेक्टर में करीब आठ महीने बाद मंगलवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिनाज पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की।बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी सेना को इसका करारा जवाब दिया है।

08– योगी कैबिनेट की आज बैठक 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी। मां कामाख्या सहित चार नई नगर पंचायत के गठन की मंजूरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है।

09– ट्रक ने भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को मारी टक्कर। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर हुई दुर्घटना।
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक ने भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार में उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उर्स टोल प्लाजा पर हुई दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

10– भाजपा विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक।
मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया है। वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। विधायक अरविंद गिरी के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है।

11– बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा। ट्रक ने परिवार के तीन लोगों को कुचला।
बागपत जिले के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

12– छह साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म। हत्या के बाद शव को हौज में फेंका।
बागपत जिले में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विशेष समुदाय के युवक ने एक दोस्त के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया और खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। भेद खुलने के डर से बच्चे की हत्या कर शव को नलकूप के हौज में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।

13– हाजी याकूब व परिवार पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी। भगोड़ा घोषित कर शहर भर में चस्पा होंगे पोस्टर।
मेरठ में मीट फैक्टरी मामले में चार्जशीट के बाद अब पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों समेत सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की फाइल तैयार हो गई है। याकूब और उसके बेटों को भगोड़ा घोषित करते हुए इनके पोस्टर भी चस्पा करने की तैयारी पुलिस टीम कर रही है।

14– शहर में बड़ी वारदात कर सकते हैं बदन सिंह बद्दो के गुर्गे। दहशत में आये व्यापारी, अफसरों को दे रहे हैं इनपुट।
मेरठ में मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के गुर्गों की शहर में आहट मिली है। इससे कई लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। इन लोगों ने खतरा बताते हुए पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी है। बद्दो की गिरफ्तारी न होने पर मेरठ प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जवाब मांगा है।

15– पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर थाने पहुंचा पति। धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट।
सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात गांव हलालपुर निवासी मोबीन ने अपनी पत्नी के प्रेमी कय्यूम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी हथियार लेकर देहात कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

16– लखनऊ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। लिवाना होटल के मालिकों और मैनेजर को किया गिरफ्तार।
लखनऊ के होटल लेवाना में सोमवार को लगी आग मामले में पुलिस ने मालिक रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और होटल के महाप्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रातभर पूछताछ भी की थी। बता दें होटल में लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई थी।

17– लखनऊ पहुंची डांसिंग क्वीन सपना चौधरी। कोर्ट में कर सकती हैं सरेंडर।
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की इन दिनों मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बताया जा रहा है कि मंगलवार को सपना चौधरी कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। इसके लिए सपना चौधरी लखनऊ पहुंच गई हैं।

18– होमगार्ड और कांस्टेबल के बीच जमकर चले लात-घूसे। जब वीडियो हुआ वायरल तो एसपी ने लिया एक्शन।
जालौन जिले में होमगार्ड और कांस्टेबल के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जाता है कि जालौन में झड़प का वीडियो रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है। इस मामले पर जालौन के एसपी रवि कुमार सिपाही को निलंबित कर होमगार्ड को भी हटा दिया है।
19– लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार। सेंसेक्स 49 अंक टूटा, निफ्टी 17750 के पार।
आज भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स ४९ अंक टूटा और निफ्टी में थोड़ी तेजी रही।

20– आज लखनऊ की ग्रैविटी कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग। दूसरी मंजिल पर फंस गए बच्चे, मची भगदड़।
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में लगी भीषण आग के बाद मंगलवार को ग्रैविटी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। जिस समय हादसा हुआ दूसरी मंजिल पर क्लास चल रही थी और यहां करीब 100 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने बच्चों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।


