Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 18 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए कतार में भूखे-प्यासे खड़े हैं लोग। जुट रही हैं दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियां।

19 सितंबर को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ- द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले महारानी को देखने के लिए लोग लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर भूखे-प्यासे खड़े हैं।

01 BRITAIN


02– ताइवान में 7.2 तीव्रता के भूकंप से तबाही। 24 घंटे में महसूस हुए 100 झटके, सुनामी का भी अलर्ट जारी।

पिछले 24 घंटे में ताइवान की धरती एक दो बार नहीं बल्कि करीब 100 बार कांपी है। ताइवान में रविवार को भूकंप के एक बार फिर तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। इसके बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

02 TAIWAN


03– पीएफआई के 26 लोगों पर एनआईए ने कसा शिकंजा। दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों पर शिकंजा कसा है। एनआईए की जांच आतंकवाद से जुड़े मामलों पर है।

03 NIA


04– ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा टी-20 विश्व कप 2022। भारत-पाक समेत 13 देशों ने किया टीम का एलान।

ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 T20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक 13 देशों ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के अलावा आयरलैंड, स्कॉटलैंड ने भी अपनी टीम का एलान नहीं किया है। न्यूजीलैंड 20 सितंबर को अपनी टीम घोषित करेगी।

04 T 20 CRICKET


05– फिल्म इंडस्ट्री को ‘बकवास’ कहने वालों पर भड़कीं ऋचा चढ्ढा। कहा- लोगों के रोजगार पर पड़ रहा है असर।

ऋचा चड्ढा ने हाल के दिनों में हो रही आलोचना से हिंदी फिल्म उद्योग का बचाव करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है। एक्ट्रेस ने बहिष्कार के रुझानों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि इसका उद्योग में रोजगार पर प्रभाव पड़ा है।

05 RICHA


06– सर्वे को लेकर देवबंद में चल रही बैठक ख़त्म। सरकार के सर्वे का करेंगे सहयोग।

सरकार द्वारा दीनी मदरसों के कराए जा रहे सर्वे पर दारुल उलूम देवबंद में चल रही बैठक ख़त्म हो गई है। दारुल उलूम ने सर्वे में सहयोग का आह्वान किया है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सर्वे से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सहयोग करते हुए सही जानकारी दें।

06 DEVBAND


07– चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड पर एसएसपी ने किया बड़ा दावा। छात्राओं के वायरल वीडियो में केवल आरोपी का मिला वीडियो।

पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी मोहाली ने कहा है कि अभी तक सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया है जो आरोपी का ही है। इसके अलावा और कोई वीडियो अभी तक की जांच में सामने नहीं आया है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है। जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। एफआईआर दर्ज़ कर एक छात्रा को गिरफ़्तार भी कर लिया है।

07 SSP MOHALI


08– चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड को महिला आयोग ने लिया संज्ञान। पंजाब पुलिस महानिदेशक को लिखी चिट्ठी।

मोहाली स्थिति चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते वक्त के वीडियो वायरल होने से जुड़ी घटना पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी लिखकर दोषियों के खिलाफ तेज और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

08 CHANDIGARH


09– मोहाली वीडियो लीक कांड की शिमला तक पहुंची आंच। सीएम भगवंत मान ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश।

मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। सीएम भगवंत मान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

09 CHANDIGARH


10– सीएम अरविन्द केजरीवाल भाजपा पर किया बड़ा हमला। कहा- अमानतुल्लाह के बाद सिसोदिया और कैलाश की होगी गिरफ्तारी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग कट्टर ईमानदार हैं। अमनातुल्लाह खान पर की गई कार्रवाई को लेकर केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे।

10 KEJRIWAL 2


11– भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान। बोले- विराट सलामी बल्लेबाज के रूप में एक विकल्प।

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम के पास एक विकल्प हैं।

11 RAHUL SHARMA


12– बागपत में सिपाही ने युवक को जड़ा थप्पड़। अभद्रता करने पर इंस्पेक्टर हुआ लाइन हाजिर।

बागपत में पुलिसकर्मियों को वर्दी का रौब दिखाना महंगा पड़ गया। यहां एक सिपाही ने युवक को थप्पड़ मार दिया, वहीं इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। मामला एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया।

12 BAGHPAT POLICE


13– बागपत जिले में विस्फोट से उड़ी मकान की छत। तीन लोग हुए घायल, अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे।

बागपत जिले के खेकड़ा थानाक्षेत्र के गांव घिटौरा में रविवार को एक मकान में अचानक विस्फोट होने से छत धराशायी हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। वहीं माैके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

13 BAGHPAT VISFOT


14– मुज़फ्फरनगर ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी तेज। रोजाना लगेंगी रोडवेज की अतिरिक्त पचास बसें।

मुज़फ्फरनगर में बीस सितंबर से शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती के मदेदनजर रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। जिले में विभिन्न स्थानों से आठ से नौ हजार युवक रोजाना भर्ती में शामिल होने के लिए आएंगे। रोडवेज विभाग ने बाहरी जनपदों से प्रतिदिन पचास बसें मंगाने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।

14 MUZAFFARNAGAR


15– झारखंड के हजारीबाग में हुए बस हादसे में 14 लोगों की मौत। मृतकों में दो बिजनौर जिले के नूरपुर निवासी की हुई पहचान।

बिजनौर निवासी दो लोगों की झारखंड के हजारीबाग में हुए बस हादसे में मौत हो गई है। दोनों मृतक नूरपुर क्षेत्र के हैं। मृतकों में एक नूरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी सरदार छोटू सिंह और दूसरा ग्राम पांडली मांडू निवासी सरदार भूपेंद्र सिंह हैं। साथ ही मृतक छोटू सिंह की बहन प्रदीप कौर सहित पांच अन्य के घायल होने की भी खबर है। इस हादसे में कुल 14 व्यक्तियों की मौत बताई जा रही है।

15 BIJNOR


16– भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में गरजे चौधरी नरेश टिकैत। बोले, किसानों की जमीन हड़पना चाहती है सरकार।

मुजफ्फरनगर के भौराकलां में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। महंगाई की मार किसान पर पड़ रही है। छह अक्तूबर को सिसौली में किसान जागृति दिवस का आयोजन होगा।

16 NARESH TIKAIT


17– राजस्थान, दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रस्ताव पारित। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग हुई तेज़।

राजस्थान और दिल्ली की प्रदेश कमिटियों के बाद आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए हैं।

17 RAHUL GANDHI


18– बारिश के अलर्ट के बाद भी बदरीनाथ धाम पहुंचे 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु। बेख़ौफ़ होकर दर्शन करने पहुंच रहे हैं लोग।

उत्तराखंड में इस साल बारिश के अलर्ट का बदरीनाथ धाम की यात्रा पर असर नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद भी रिकॉर्डतोड़ यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस साल अब तक बदरीनाथ धाम की यात्रा में सबसे अधिक 12,74,161 यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

18 BADRINATH


19– योगी सरकार की सर्वदलीय बैठक खत्म। कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।

यूपी विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र सत्र को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें विपक्ष कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रहेगा। सपा, बसपा व कांग्रेस ने हाल ही में लखीमपुर खीरी, गोंडा समेत अन्य जिलों में हुई घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

19 VIDHAN SABHA


20– सर्वे को लेकर देवबंद में हुई मदरसा संचालकों की बैठक। सर्वे में सहयोग करने का हुआ फैसला।

सहारनपुर जिले के देवबंद में दीनी मदरसों के कराए जा रहे सर्वे पर दारुल उलूम देवबंद ने मदरसा संचालको के सम्मेलन के बाद सर्वे में सहयोग करने का आह्वान किया है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे से घबराएं नहीं बल्कि सही जानकारी दें।

20 MADANI

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img