जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा 24 पुलिस उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है बड़े पैमाने पर हुए इस स्थानांतरण को अपराधों पर रोक लगाने के लिए एक प्रयास माना जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा खतौली के उपनिरीक्षक हरपाल सिंह को थाना रतनपुरी, बघरा चौकी प्रभारी मनोज कुमार शर्मा को खतौली, खालापार चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी सुजरु सिविल लाइन, प्रभारी चौकी खतौली राधेश्याम को चौकी प्रभारी खालापार, नई मंडी उपनिरीक्षक विजय त्यागी को प्रभारी चौकी स्टेडियम, प्रभारी चौकी स्टेडियम जबर सिंह को थाना सिविल लाइन, समन सेल से उपनिरीक्षक सुदेश राज को प्रभारी चौकी खतौली, सुजड़ू चौकी प्रभारी रविंद्र कसाना को प्रभारी चौकी बघरा, तितावी थाने से उपनिरीक्षक रोहतास को प्रभारी चौकी जसोई, प्रभारी चौकी जसोई अमित सिंह यादव को पुलिस लाइन, प्रभारी चौकी वहलना सुनील कुमार रात्रि को प्रभारी चौकी शामली स्टैंड, प्रभारी चौकी शामली स्टैंड जितेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी वहलना, प्रभारी चौकी रोहाना सचिन त्यागी को प्रभारी चौकी टीपी नगर, चरथावल थाने के उपनिरीक्षक सतपाल को प्रभारी चौकी रोहाना, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा को एसएसआई सिविल लाइन, पुलिस लाइन से राहुल कुमार को कोतवाली नगर, रामवीर सिंह को नई मंडी, नीरज गौतम को खतौली महेश त्यागी को बुढ़ाना, जितेंद्र सिंह को भोपा, देवेंद्र यादव को बुढाना, अजय पाल को पुरकाजी, कुबेर सिंह को मंसूरपुर, गुरबचन सिंह को जानसठ स्थानांतरित किया है।

