- हसनपुर मसूरी गांव में आयोजित की गई बैठक, सडक, नाली व लाइट के प्रस्ताव पास
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में गुरुवार को ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम सभा ने सड़क, नाली, लाईट आदि के 25 लाख से ज्यादा के प्रस्ताव पास किए।
गुरुवार को क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। एडीओ कृषि उपेंद्र सिंह व सचिव अखिलेश के नेतृत्व में खुली बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्राम पंचायत द्वारा गांव में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। गांव के मार्गो, तालाब का सौंदर्यकरण, गलियों में लाईट लगवाने, कूड़ेदान लगवाने, बेंच लगवाने, खराब पड़े नलों को रिबोर करने के 25 लाख से अधिक के प्रस्ताव रखें। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर प्रस्तावों को पास कर दिया।
ग्राम प्रधान नवीन शर्मा ने प्रस्ताव पास होने पर गांव में जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्यामलाल गुर्जर, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, शिव कुमार शर्मा, श्रीपाल प्रजापत, धर्मवीर यादव, मदनलाल, प्रकाश चंद, इंद्रपाल, शबूदीन, मोमीन, मकसूद, याकूब, राजकुमार, रामदत्त, श्रीचंद, गुलिस्ता, फरजाना, सन्नो, मोमिना, बाला, कैलाशो, रत्नों, शान्ति देवी आदि मौजूद रहे।

