Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

छत धंसने से 25 से अधीन लोग बावड़ी में गिरे, 10 निकाले गए

जनवाणी ब्यूरो |

इंदौर: आज गुरुवार को पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंस गई। खबर है कि इस हादसे में 25 से अधिक लोग बावड़ी के अंदर गिर गए हैं। हादसे के शिकार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। फ़िलहाल हादसे के काफी देर बाद तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। अब तक दस लोगों को निकाला जा चुका है।

दरअसल, श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत अचानक धंस गई। उस समय लोग छज्जे पर बैठे थे। इस हादसे में 25 से अधिक लोगों की गिरने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

घटना स्थल पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img