Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

टीबी के रोगियों को खोजेंगी स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 25 टीमें बनाई गई हैं, जो घर घर जाकर टीबी के मरीजों की खोज करेंगी।

मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि कैराना क्षेत्र में 22 फरवरी से पांच मार्च तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाना है। इसके तहत टीमों को डोर-टू-डोर टीबी संभावित मरीजों के बारे में जानकारी जुटानी है और लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करना है।

यह अभियान नगर के अलावा गांव तितरवाड़ा, जहानपुरा, मन्नामाजरा, अलीपुर, कंडेला आदि में चलेगा, जिसके लिए आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया ब्लॉक क्षेत्र में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत 25 टीमें बनाई गई हैं। बैठक के दौरान जरीफ अहमद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img