Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मेरठ में इस वर्ष लगाए जाएंगे 27 लाख पौधे

  • वन विभाग जियो टैगिंग से करेगा देखभाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस वर्ष पौधरोपण अभियान को लेकर वन विभाग की ओर से खास तैयारी की गई है। पौधरोपण अभियान को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। मिशन लाइफ के तहत कांफ्रेस के दौरान 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण अभियान को लेकर वार्ता की गई। डीएफओ राजेश कुमार ने सभी विभागों को उनके पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार सभी विभागों की ओर से करीब 27 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पिछले वर्ष 24 लाख के करीब पौधे रोपे गए थे। इस बार 10 प्रतिशत संख्या को बढ़ाया गया है।

17 23

वन विभाग की ओर से भी इस बार 1.60 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इतना ही नहीं विभाग की ओर से जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। जिसके लिए एक ऐप भी बनाया जाएगा। इस वर्ष यह अभियान केवल पौधरोपण के लिए ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि कितने पौधों ने पेड़ का रूप लिया। इसके लिए भी वन विभाग की ओर से मॉनिटरिंग की जाएगी। जिसके लिए टीम तैयार की जा रही है।

औषधीय और फलदार पौधों पर रहेगा अधिक जोर

पौधरोपण जरूरी है, क्योंकि जब हम पेड़ पौधे लगाएंगे तब ही हमें शुद्ध हवा मिलेगी व हम स्वस्थ रह सकेंगे। पेड़ पौधे ही वातावरण और जलवायु को नियंत्रित करते हैं। पौधे जीवन देने वाल आॅक्सीजन प्रदान करते हैं और जानवरों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइआॅक्साइड को अवशोषित करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img