Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: विदेश जाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक युवक से लाखों रुपए हड़प लिए। मामला गंगोह क्षेत्र का है, जहां एक ग्रामीण युवक को इमिग्रेशन एजेंटों ने कनाडा भेजने का भरोसा दिलाकर पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगों ने न केवल फर्जी वीजा और ऑफर लेटर थमा दिए, बल्कि एंबेसी के नाम से नकली ई-मेल भी तैयार कर दी।

पीड़ित युवक सागर कुमार, ग्राम कल्लरहेड़ी निवासी है। सागर का कहना है कि उसने पंजाब के पठानकोट स्थित ब्राइड स्टेप सर्विस नाम की एजेंसी से संपर्क किया था। एजेंसी के लोगों ने उसे कनाडा की वेबले कॉर्पोरेशन कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच दिया। भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने नकली वर्क वीजा, ऑफर लेटर और दूतावास की जाली मुहर वाले दस्तावेज सौंपे।

सागर के मुताबिक एजेंट्स से उसकी बातचीत वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से हुई। धीरे-धीरे भरोसा जमा तो एजेंट्स ने रकम उनके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस को दी गई शिकायत में सागर ने जिन खातों का जिक्र किया है, वे मेहंगा सिंह, बिर्डाविंदर सिंह, राहुल कुमार, बिट्टू सिंह, सुरिंदर सिंह और कुलविंदर सिंह के नाम पर हैं।सागर का आरोप है कि एजेंट्स ने उसके साथ न केवल आर्थिक धोखाधड़ी की बल्कि उसके सपनों और भविष्य से भी खिलवाड़ किया। उसने पुलिस को सभी नाम, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल सौंपते हुए मांग की है कि इस अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल मामला साइबर थाने में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने और नेटवर्क की छानबीन में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img