Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के राज में जहरीली शराब के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। कहने को बिहार में शराब पर बैन है, वही खबर सिवान से आ रही है कि जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, मामला बिहार के सिवान जिले के बाला गांव का है।

सूचना पर घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय आधी रात को सदर अस्पताल सिवान पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा

तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका सिवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार में जहरीली शराब कांड बड़ा मुद्दा बन गए हैं। पिछले महीने दिसंबर 2022 में छपरा जिले में अवैध शराब के सेवन से 70 लोगों की मौत हो गई थी। विशेष जांच दल ने मामले के सिलसिले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था और 2.17 लाख रुपये नकद भी बरामद किए थे। छपरा में जहरीली शराब कांड ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं थी।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img