- पूर्व चेयरमैन ने दक्षिण और पैमाइस होने पर जताया विरोध
- 2 दिन के अंदर अंदर सड़क के मध्य से 50 फीट दूरी तक निर्माण हटाने के आदेश
- निर्माण न हटाने वालों के खिलाफ लगाया जायेगा भारी जुर्माना
जनवाणी संवाददाता |
जानसठ: जानसठ पानीपत-खटीमा राजमार्ग निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। कस्बे के अंदर से गुजरने वाले पानीपत खटीमा राजमार्ग की पैमाइश का काम शुरू हो गया है। सड़क के दोनो ओर सड़क के मध्य से 50 फुट दूरी तक बने निर्माणाधीन को जल्द ही ध्वस्त करा कर सड़क निर्माण कराया जाएगा। जिसमें एनएच प्रोजेक्ट के अधिकारियों द्वारा 2 दिन का मौखिक समय दिया गया है।
शनिवार को कस्बे में स्थित पानीपत खटीमा राजमार्ग के सड़क के दोनो ओर सड़क के मध्य से 50 फुट दूरी तक बने निर्माणाधीन को जल्द ही ध्वस्त करा कर सड़क निर्माण कराया जाएगा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में जेई आकाश डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के मध्य से दोनों और 50- 50 फुट की दूरी तक जल्द ही निर्माण को ध्वस्त कर ले, अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है। एनएच के जेई आकाश डागा ने तहसील जानसठ के राजस्व विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर सड़क की पैमाइश कराई, जिसमे सड़क के मध्य से दोनों और 50 -50 फुट तक पैमायश की गई, और सभी दुकानदारों और मकान मालिकों को 50 फीट की दूरी तक निर्माण हटाने का 2 दिन का समय दिया गया।
वही जानसठ पानीपत खटीमा राजमार्ग की पैमाइस के समय कस्बे के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर ने अपने साथियो के साथ मिलकर विरोध जताया और कहा की जब भी पानीपत खटीमा राजमार्ग का निर्माण कार्य हुआ है तभी दक्षिण की और से ही अधिक कटान कराया गया है। जबकि उत्तर की और से अधिक भूमि लेने की आवश्यकता है इस दौरान एनएच के जेई आकाश डागा व राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक रामनारायण, हल्का लेखपाल विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।