Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

तहसील स्तरीय तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: जनता इंटर कॉलेज भोपा में तहसील स्तरीय तीन दिवसीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता के शुभारंभ में 800 मीटर पुरुष दौड़ में इंटर कॉलेज भोकरहेडी के छात्र सचिन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जनता इंटर कॉलेज भोपा में शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का फीता काटकर व कबूतर उड़ाकर शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने कहा कि खिलाड़ी हमारी अमूल्य धरोहर है। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश व समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। बालकों के साथ साथ बालिकाएं भी विभिन्न खेलों के द्वारा देश की ख्याति बढ़ा रहे हैं। कैरियर निर्माण में भी खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय प्रांगण में स्थापित तीन सदी के युग दृष्टा स्वामी कल्याण देव जी महाराज व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौ चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्र की छुपी प्रतिभाएं कम संसाधनों के बावजूद भी खेलों में उम्दा प्रदर्शन कर रही है। छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।जानसठ तहसील के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट व गाइड्स ने अपने अपने बैनर के साथ सुन्दर मार्च पास्ट किया। पर्यावरणविद व प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंडर 19 बालक वर्ग 800 दौड़ में इंटर कॉलेज भोकरहेडी के छात्र सचिन कुमार ने प्रथम, महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोरना के विशाल कुमार ने द्वितीय व इंटर कॉलेज भोकरहेडी के मोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक धर्मपाल सिंह राठी व संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार ने किया।

कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रबंधक देवेन्द्र कुमार शिवाच एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठी,स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा की प्रधानाचार्या राजेश शिवाच, इंटर कॉलेज भोकरहेडी प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी,एस डी इंटर कॉलेज मीरापुर प्रधानाचार्य विकास शर्मा, भारतीय इंटर कॉलेज नंगले मदौड प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र राठी, संदीप राठी, शारीरिक व्यायाम शिक्षक रमेश सिंह असवाल, विभिन्न कालेजों के शारीरिक व्यायाम शिक्षक, शिक्षक,शिक्षिकाएं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img