Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

  • थाना प्रभारी बबलू वर्मा भी मुठभेड़ में घायल

  • मृतक बदमाश किर्केटर सुरेश रैना के फूफा व एक रिश्तेदार की हत्या में चल रहा था वांछित

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: सोरम व गोयला के रास्ते पर चलाये जा रहे चेकिंग के दौरान भागे बदमाश से थाना पुलिस व एसओजी की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक 50000 का इनामी बदमाश ढेर कर दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गोली से थाना प्रभारी शाहपुर भी हाथ में गोली लगने से गंभीर घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

36

शाहपुर थाना प्रभारी बबलू वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश अपने साथी के साथ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है । थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। थाना पुलिस व एसओजी टीम मुजफ्फरनगर के साथ चैटिंग आरंभ कर दी । सोरम से गोयला जाने वाले रास्ते पर एक काले रंग की बिना नंबर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान आती दिखाई दी।

पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया , तो मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को खेत के रास्ते भाग निकले। एसओजी टीम व थाना प्रभारी बबलू वर्मा ने पीछा करते हुए सोरम से गोयला जाने वाले खेतों के रास्ते पर दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस द्वारा घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया व बदमाशों की एक गोली से थाना प्रभारी बबलू वर्मा के हाथ में जा लगी , जिससे वह घायल हो गए मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

35

घायल बदमाश व थाना प्रभारी को पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां चिकित्सकों ने घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शाहपुर को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मृतक बदमाश की पहचान 40 वर्षीय राशिद उर्फ सिपाइया उर्फ चलता फिरता पुत्र जमालुद्दीन निवासी थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद के रूप में हुई। मृतक बदमाश की हिस्ट्री ज्ञात करने पर पता चला कि 19 अगस्त 2020 को पंजाब के पठानकोट के एक गांव ठारयाल में घुमंतु गिरोह के सदस्य व बदमाश राशिद ने क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ के यहां डकैती डाली थी।

जिसमें बदमाशों ने सुरेश रैना के फूफा उनके बेटे व एक रिशेतादार को मार दिया था। जिसमें सुरेश रैना की बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उक्त घटना बदमाश राशिद द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ घठित की गई थी। मृतक बदमाश पर अन्य थानों में दर्जनों डकैती, लूट व हत्या के मुकदमे दर्ज है। वांछित चल रहे बदमाश राशिद पर 50000 का इनाम घोषित था।

मृतक बदमाश के पास से एक फैक्ट्री मेड 32 बोर पिस्टल व एक 315 का तमंचा, एक काले रंग की बिना नंबर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।मृतक बदमाश का शव का पंचनामा नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार की मौजूदगी में भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे बदमाश की तलाश में काम्बिंग की जा रही है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम एसएसआई विष्णु शर्मा, कांस्टेबिल पुष्पेंद्र शर्मा, सन्नी, नरोत्तम, मोहित व एसओजी टीम की बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शाबासी
दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img