Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

72 लाख की दुकान के लिए लगा दी 510 करोड़ की बोली

  • देवरानी-जेठानी ने शराब की दुकान खरीदने को बनाया नाक का सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान के हनुमानगढ़ का खुइयां गांव में शराब की एक छोटी सी दुकान की बोली में दो महिलाओं के बीच नाक की लड़ाई इस कदर छिड़ी कि 5 मार्च यानी शुक्रवार दोपहर 11 बजे से शुरू हुई बोली रात 2 बजे तक चलती रही। इस बोली में दो महिलाएं आमने-सामने थीं।

एक का नाम किरण कंवर और दूसरे का प्रियंका कंवर। दोनों रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं। नीलामी के लिए दुकान का बेस प्राइस 72 लाख रुपए तय था। देवरानी-जेठानी दोनों इसे लेना चाहती थीं। बोली लगनी शुरू हुई तो कोई हार मानने को तैयार नहीं था।

आखिरकार 510 करोड़, 10 लाख 15 हजार रुपए पर जाकर बोली रुकी। किरण कंवर ने इसे जीता। किरण मूल रूप से गांव सुरजनसर धानसिया की रहने वाली हैं। उन्होंने गांव खुइयां के अलावा जबरासर की दुकान के लिए भी 3 करोड़, 7 लाख, 59 हजार 680 रुपए की बोली लगा दी।

नियम के मुताबिक बोली लगाने वाले को 3 दिन के भीतर कुल रकम का एक प्रतिशत विभाग के पास जमा कराना होता है। किरण कंवर मंगलवार, यानी 9 मार्च तक दोनों में से किसी भी बोली के लिए पैसे जमा नहीं करा पाईं। आखिरकार आबकारी विभाग ने किरण की जमा अमानत राशि जब्त करते हुए उसे 3 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया। साथ ही डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की डिपॉजिट मनी जब्त कर ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img