Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

प्रधान की भतीजी ने पीसीएस में 74वीं रैंक की हासिल

जनवाणी ब्यूरो |

खेकड़ा: क्षेत्र के सुनहेड़ा गांव ग्राम प्रधान की भतीजी ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 74वीं रैंक हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुनहेड़ा में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

क्षेत्र के सुनहेड़ा ग्राम प्रधान जयदेव पवार के भाई नरेंद्र पवार दिल्ली पुलिस में दरोगा है। उनकी बेटी कोमल पवार भी दिल्ली में ही पढ़ी लिखी है।

परिजनों के अनुसार उन्होंने वह 2016 से वह मोदीनगर में नायब तहसीलदार के पद पर थी। उसके बाद उसने यूपी पीसीएस परीक्षा 2018 की परीक्षा दी थी। जिसमें उसने 74वीं रैंक हासिल की है। उसकी इस कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रधान जयदेव पवार के अनुसार ग्रामीण परिवेश में जब कोई युवती इस तरह की सफलता प्राप्त करती है तब वह औरों के लिए भी प्रेरणा दायक होती है। उसकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओ में भी आगे बढ़ने का हौसला बढ़ेगा।

गांव वालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हरेंद्र, रामबीर, कृपाल, प्यारे, भोपाल, ओमप्रकाश, विनोद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img