Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

कार-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 3 साल का बच्चा मिला जिंदा

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: आज बुधवार की सुबह 7 बजे एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई तो वहीं बचाव अभियान के दौरान 3 साल का बच्चा जिंदा मिला। हादसा कार और ट्रक आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार पीलीभीत से दर्शन करने के लिए आया था।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया है। घायल बच्चे को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि फूलपुर थाना के करखियांव में एर्टिगा कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मरने वाले सभी 8 लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं, जो दर्शन करने के लिए वाराणसी आए थे। लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए।

मृतकों की पहचान पीलीभीत के थाना पूरनपुर के तहत आने वाले गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव और उनकी मां गंगा यादव के यप में हुई। हादसे में रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी चंद्रकली की भी जान गई है। पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव की भी मौत हुई है। 3 की शिनाख्त अभी होनी है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सड़क हादसे पर शोक जाते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट लिखा। इसमें उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाली आत्माओं की शांति की कामना की। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त कीं। घायल बच्चे को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img