Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

सरेशाम प्रोफेसर पर बरसाई गोलियां, गंभीर

  • कृषि विवि के प्रोफेसर राजवीर सिंह पर जानलेवा हमला
  • बाइक सवार दो युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग
  • हमलावरों ने लगा रखा था हेलमेट
  • सात गोलियां लगने के बाद हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के डीन वेटनरी को विवि से घर जाते समय बिजलीघर के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सात गोली मार दी। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। बदमाशों ने डीन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जानलेवा हमला किया। जिस पर गंभीर हालत में डीन को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालात ज्यादा खराब होने के चलते चिकित्सकों ने घायल को न्यूटिमा अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटना की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के लिए दौराला पुलिस को निर्देश दिए। एसएसपी ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

08 8

मूलरूप से बागपत के हेवा गांव निवासी डा. राजवीर सिंह फिलहाल कंकरखेड़ा की डिफेंस कालोनी में रहते हैं। बताया गया कि वह कृषि विवि में डीन के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को लगभग शाम चार बजकर 45 मिनट पर डीन कार से घर जा रहे थे। इसी बीच कृÞषि विवि के मुख्य मार्ग पर पहले से ही हेलमेट लगाकर खड़े दो बदमाशों ने डीन की कार को रुकवा लिया। जैसे ही डीन ने कार का शीशा नीचे को किया।

वैसे ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। डा. राजवीर सिंह के बदमाशों ने सात गोलियां मारी। बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और कृषि विवि के कर्मचारियों ने घायल डीन को तुरंत मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार, सीओ दौराला आशीष शर्मा, इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा, एसओ पल्लवपुरम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली।

10 7

राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख आनन-फानन में चिकित्सकों द्वारा उन्हे न्यूटिमा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष शर्मा का कहना है कि डा. राजवीर सिंह कृषि विवि से घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने पांच गोलियां मारकर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम काम कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।

आखिर क्यों दिया बदमाशों ने घटना को अंजाम?

कृषि विवि के डीन राजवीर सिंह के साथ हुई इस घटना के बाद कृषि विवि में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि राजवीर सिंह शांत स्वभाव और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के है। उनके साथ घटना को आखिर क्यों अंजाम दिया? इसका तो अभी पता नहीं चल सका, लेकिन घटना जिस स्थान पर अंजाम दी गई, वहां आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हालांकि बदमाशों ने हेलमेट लगाकर मुंह ढक रखा था, लेकिन पुलिस उनकी तलाश करने में जुट गई है। खुद एसएसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

बदमाशों ने पहले मोबाइल पर चलाई गोली

11 9

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डीन डा. राजवीर सिंह पर बदमाशों द्वारा सात गोलियां चलाई गई। बदमाशों ने पहचान न हो, इसके लिए हेलमेट पहन रखा था। इस दौरान जैसे ही राजवीर सिंह ने गाड़ी का शीशा नीचे किया। वैसे ही बदमाशों ने सबसे पहले उनके मोबाइल पर गोली चलाई। इसके बाद अंधाधुंध सात गोलियां चलार्इं। गोली चलने से डा. राजवीर सिंह दहशत में आ गए और उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी।

जिंदगी और मौत से लड़ रहे प्रो. राजवीर सिंह

पांच गोली लगने के बाद भी डा. राजवीर सिंह मौत और जिंदगी से जूझ रहे हैं। उनका साहस देखकर हर कोई उनकी हिम्मत बढ़ाता हुआ नजर आया। न्यूटिमा अस्पताल के आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img