Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी की वापसी, विदेशी निवेश और अमेरिकी बाजारों की मजबूती से बाजार में हरियाली

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर हरियाली देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की ताजा खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में मजबूती के संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी के साथ रुख बनाया।

बाजार की शुरुआत थोड़ी नरमी के साथ

हालांकि बाजार की शुरुआत थोड़ी नरमी के साथ हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते बाजार ने ऊंचाई की ओर रुख कर लिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 104 अंकों की बढ़त के साथ 79,962 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 55 अंकों की बढ़त के साथ 24,419 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की टॉप गेनर कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल रहीं। वहीं, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

विदेशी निवेशकों ने भी भारतीय बाजारों में भरोसा जताया है। शुक्रवार को एफआईआई ने करीब 1,933 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग के शेयर बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। इसके साथ ही अमेरिकी बाजारों की मजबूत क्लोजिंग ने भारतीय निवेशकों को नई उम्मीद दी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विशेषज्ञों की मानें तो पिछली कुछ गिरावटों के बाद बाजार अब स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की अटकलें और ताजा विदेशी निवेश बाजार को आने वाले दिनों में और सहारा दे सकते हैं।

शुक्रवार को बाजार के हाल?

बीते शुक्रवार को हालांकि बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन नए सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक रही, जिससे निवेशकों में विश्वास फिर से लौटता नजर आ रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img